पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीकेज सिलेंडर में आग से घर का समान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बादलगढ़ की घनौत बस्ती में एक मकान में गुरुवार दाेपहर बाद गैस सिलेंडर में आग लग गई आगजनी से कमरे में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर रतिया से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे ओर काफी मश्क्कत से आग पर काबू पाया। आग से 40 हजार रुपये की नगदी, घर का सामान जल कर राख हो गया। आग सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी। मकान मालिक वकील सिंह ने बताया कि परिवार को लोग बाहर से किसी कार्यक्रम से लौटे थे। चाय बनाने के लिए जैसे ही चूल्हा जलाया तो सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। सूचना मिलने पर सरपंच नीलम रानी व महमड़ा पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

गांव बादलगढ़ की घनौत बस्ती में सिलेंडर में लगी आग से जला सामान।
खबरें और भी हैं...