विवेकानंद स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
लाडवा | गांव मथाना के विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य विक्रम शर्मा ने बताया कि समाज में सेवाभाव से काम करने वाली महिलाओं को सेवाभाव अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनु माल्यान सहित चार महिलाओं ने रक्तदान भी किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ तेजपाल मथाना ने किया। इस अवसर पर सुमित, शिवम शर्मा, हरपाल सिंह, संजीव गौड़, पिंकी शर्मा, अनु माल्यान, सिमरनजीत कौर, कविता कश्यप, राजदीप बाजवा और विजय लक्ष्मी मौजूद रहीं।