पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pai News Haryana News Hooda Hooda Takes Bribe Through Contractors Without A Slip And Spenders Government

बिना पर्ची व खर्ची की सरकार वाले बिना ठेकेदारों के माध्यम से लेते हैं रिश्वत: हुड्डा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करोड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश की तीन पहियों की सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल के दौरान एक भी विकास कार्य नहीं किया। यह सरकार अपने वजन को ताेलने में लगी हुई है। वजन तोलते-तोलते खुद के वजन से ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी बीजों व कीटनाशक पेस्टीसाइड दवाओं पर कोई टैक्स नहीं लगाया, जबकि भाजपा सरकार इन पर टैक्स ले रही है। कांग्रेस सरकार ट्रैक्टर आदि पर किसान को कर्ज बिना ब्याज के देती थी परन्तु भाजपा सरकार ने इस स्कीम को बंद कर दिया। दूसरी स्कीम के तहत ब्याज बहुत ज्यादा लिया जाता है। उन्होंने कहा की करोड़ा में यह परिवर्तन रैली इसलिए की गई कि आसपास के सभी जिले की जनता जागृत हो। अगली रैली उचाना में होगी और उससे प्रदेश में सरकार हिल जाएगी। मौके विधायक मेवा राम, विधायक सुभाष, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा, दिल्लू बाजीगर, सुधीर मेहता, सुरेश शर्मा पिलनी, जयप्रकाश उर्फ जेपी, दिलबाग मोर, जर्सी पेटवाल, सुल्तान जडौला, रामपाल दुलयानी, सरदार कमल सिंह, दीप सिंह, सुनीता बताना, गंगा राज करोड़ा, प्रदीप चौधरी, धूप सिंह, बलजीत, मामू राम, रूप चंद चीका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...