अस्पताल अाैर सीएचसी लेवल पर बनाए फ्लू वार्ड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में अलग से फ्लू वार्ड बनाया गया है। जिसमें खांसी, जुकाम व बुखार से मरीजों की जांच की जा रही है। हर रोज 40 से 50 मरीजों का चेकअप किया जा रहा है। अब तक करीब 500 मरीजों की जांच की चुकी है। अभी किसी में भी इस बीमारी संबंधित गंभीर लक्षण नहीं पाए गए है। फ्लू वार्ड में दो स्टाफ नर्स के अलावा नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। सभी सीएचसी लेवल पर भी यह वार्ड बनाए गए है।