पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Hotels Operating From Domestic Gas Cylinders In Place Of Commercials Seized 9 Cylinders Of Dhabas

कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर से कार्य कर रहे होटल, ढाबों के 9 सिलेंडर जब्त किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होटल, ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। डीसी ने गुरुवार को ही फूड एंड सप्लाई अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।

ऐसे में टीम ने शुक्रवार को कई होटलों, ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए 9 सिलेंडर जब्त किए। फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव व यक्ष कुमार ने बताया कि शहर के होटलों, ढाबों, चाय की दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों से कार्य किया जा रहा था। जिसके तहत शुक्रवार को विभाग की पांच सदस्यों की टीम बनाई गई। जिसने शहर के सभी होटलों, ढाबों व प्रतिष्ठानों पर जाकर छापेमारी की। जहां करीब 9 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिन्हें सील कर बधवाना गैस एजेंसी में जमा करवाया गया है। रविंद्र यादव ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर पर सबसिडी मिलती है। इसलिए लोगों से सेटिंग कर प्रतिष्ठान मालिक घरेलू गैस सिलेंडर लेकर कार्य करते हैं। जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा पड़ता है। ऐसे में होटलों, ढाबोंं व प्रतिष्ठान संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग करने के लिए चेतावनी दी गई है। जुर्माना के तौर पर सभी के सिलेंडर जब्त कर सील किए हैं। अगर बावजूद नहीं मानते हैं तो आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...