पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baliyala News Haryana News House Members Filled The Pits Of The Road With Soil

सभा सदस्यों ने सड़क के गड्ढों को मिट्‌टी से भरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबेडकर नौजवान सभा बादलगढ़ द्वारा सोमवार को प्रधान अमनदीप सिंह के नेतृत्व में गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव से बबनपुर ढाणी की ओर जाने वाली सड़क के गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरा गया।

सभा सदस्य गुरतेज सिंह, गौरव सोनी व संदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत के अभाव में गांव से बबनपुर ढाणी की तरफ जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पिछले दिनों हुई बरसात से तो सड़क की हालत और भी खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रात के समय इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का भय बना हुआ था। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं न हो इसको लेकर सभा के सदस्यों ने विशेष अभियान चलाकर सड़क के लगभग सभी गड्ढों में मिट्टी भरकर बंद कर दिया है।

प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि सभा द्वारा समय-समय पर समाज सेवा से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इस दौरान सदस्यों ने खस्ता हो चुकी सड़क की मरम्मत करने की मांग भी की।

बबनपुर ढाणी की सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालते हुए सभा के सदस्य।
खबरें और भी हैं...