- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News How Many People Sell Drugs And How Many Youths Of Police And Competent Departments Are Involved In Surveying
कितने लोग नशा बेचते हैं और कितने बने आदी सर्वे करने में जुटी पुलिस व सक्षम विभाग के युवा
शहर में नशा का प्रकोप कितना है इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से डोर टू डोर सर्वे शुक्रवार से शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस और सक्षम विभाग की 20 टीमें सर्वे करने के लिए घर घर जा रही है। टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर सीमा सोढी कर रही है। टीम प्रत्येक घर में जाकर पता कर रही है कि उनके घर में कोई नशा करता है या नहीं।
नशा करता है तो किस प्रकार का करता है वहीं। किस उम्र का व्यक्ति नशा कर रहा है। इसके अलावा इलाके में नशा का कारोबार कौन कौन कर रहा है। यह सब जानकारी टीमें जुटा रही है।
डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि हमारा प्रयास है कि शहर में नशा की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए। उसके बाद अगली रणनीति के तहत यहां अभियान चलाया जाएगा।
शहर में भी गांव की तर्ज पर घर घर जाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। सभी टीमें पुलिस का टोल फ्री नंबर भी लेकर घरों में दे रही है।
लोगों को समझाया जा रहा है कि नशा ना किया जाए। नशा बेचने वाले का इलाज करवाया जाए। वहीं नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दी जाए ताकि उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। वहीं एसपी डॉ. अरूण नेहरा बताया कि नशे के आदी व्यक्ति को नशेड़ी ना बोला जाए। उसे भी बीमार व्यक्ति समझकर उसका इलाज करवाया जाए। कोई व्यक्ति इलाज करवाने में सक्षम नहीं है तो उसकी पुलिस मदद करने को तैयार है।
आमजन से पुलिस को सहयोग करने की अपील
सिरसा | महिला पुलिस इंस्पेक्टर अरुणा थाना बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव नेजाडेला कलां, बप्पां ,वीरूवालागुढ़ा, नागोकी में पहुंची और डोर टू डोर पहुंच कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से समाज नशा व अपराध से मुक्त होगा। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने मेंं जुटी है लेकिन इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आम लोगों की भागीदारी अति आवश्यक है। ग्रामीणों को पूर्ण नशा मुक्त गांव बनाने मे सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे की दलदल में धंसने से बचाने हेतु पुलिस भी अपने स्तर पर जागरूक कर रही । हेल्पलाइन नंबर 88140-11620,88140-11624, 88140-11675 के बारे में बताया।