पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalanwali News Haryana News How Will Fire Be Extinguished Nap39s Fire Engine Vanity

कैसे बुझेगी आग, नपा की दमकल गाड़ी कंडम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर पालिका की दमकल गाडी सफेद हाथी साबित हो रही है और पालिका प्रति माह लाखों रुपये गाड़ी के कर्मचारियों पर खर्च कर रही है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद खस्ताहालत दमकल गाडी के सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। यदि पालिका की दमकल गाडी ठीक नहीं हुई तो गेहूं के सीजन में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस समय डबवाली रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन में एक मार्केट कमेटी व एक गाडी नगर पालिका की है। मार्केट कमेटी की गाडी तो नई है जबकि पालिका की गाडी खस्ता हालत में है। प्रशासन द्वारा सिरसा से 2004 मॉडल की इस गाडी को वर्ष 2015 में पालिका के हवाले किया था उस समय भी इसकी हालत ज्यादा बढिय़ा नहीं थी। इस गाडी की पानी की टंकी व पंप खराब होने के साथ-साथ इसकी बॉडी भी जर्जर हो चुकी है कर्मचारियों द्वारा इसे कई बार ठीक करवाया परंतु कुछ समय बाद वही हाल हो जाता है। करीब 16 वर्ष पुरानी होने के चलते यह गाडी बिलकुल कंडम हो चुकी है। इसके अलावा इस गाड़ी की पासिंग भी अक्टूबर 2019 तक ही वैध थी।

फायर अधिकारी समेत 12 कर्मचार हैं तैनात

नगर पालिका द्वारा इस गाडी पर फायर अधिकारी सहित 11 कर्मचारी तैनात कर रखे है जिन्हें पालिका गाड़ी खराब खराब होने के बावजूद प्रति माह करीब अढाई लाख रुपये वेतन दे रही है। इस समय इस गाड़ी पर सात फायरमैन, तीन चालक व एक फायर अधिकारी नियुक्त है। जोकि शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी देते है। पालिका गाड़ी के कर्मचारियों को हर माह करीब ढाई लाख रुपये वेतन के तौर पर दे रही है जबकि गाड़ी की मरम्मत नहीं करवा रही जिसका बड़ा कारण यह है कि अधिकारियों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पालिका द्वारा इस गाडी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, परंतु आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगामी माह में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में एक साथ दो स्थानों पर आगजनी होने पर एक गाडी कैसे स्थिति संभालेगी। इससे किसानों को भारी दिक्कत पेश आएगी।

इस सबंध में फायर अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गाड़ी की खस्ता हालत के कारण कर्मचारियों को काफी दिक्कत पेश आती है। गाडी का वॉटर टैंक, पंप व बॉडी बिलकुल खराब हो चुके है जोकि मरम्मत करवाने योग्य भी नहीं है। पालिका द्वारा निकाय विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है लेकिन कोई जबाव नहीं आया।

खबरें और भी हैं...