पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Huda Will Give Possession To 200 Plot Holders In Sector 33 This Week

हुडा इसी सप्ताह देगा सेक्टर-33 में 200 प्लाॅटधारकों को पजेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-33 में 200 प्लाॅटधारकों को इसी सप्ताह में पजेशन देगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से दफ्तरी कार्रवाई शुरू कर दी है। अगले एक सप्ताह में प्लाॅटधारकों के पजेशन लेटर भी जारी किए जाएंगे। ऐसा होने पर प्लाॅटधारक, अपने प्लाॅटों में सपनों का घर बना सकेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्लाॅटों की पजेशन देने से सेक्टर-33 की ओर कदम बढ़ा दिया है। क्योंकि सेक्टर-33 अभी मकानों से खाली पड़ा है। अब प्लाॅटधारकों को पजेशन मिल जाने से वहां पर लोग अपने घर बना सकेंगे। लोग काफी लंबे समय से पजेशन मिलने का इंतजार कर रहे थे। सेक्टर-32 काफी हद तक विकसित हो चुका है। अब सेक्टर-33 भी विकास की ओर अग्रसर होगा। ऐसा होने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर से होने वाली आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

शहर में सेक्टर-33 भी अच्छी लोकेशन पर है। सेक्टर-32 के साथ लगते इस सेक्टर में लोगों को सभी तरह की सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। विकसित होने पर यह दोनों सेक्टर शहर में नई पहचान बनेंगे।

खबरें और भी हैं...