- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Human Beings Get Relief From Suffering By Doing Cow Service
गो सेवा करने से मनुष्य को मिलती है कष्टों से मुक्ति
गांव मीरपुर स्थित श्री गोपाल गोवंश सेवा समिति में पांच दिवसीय गो कथा का आयोजन किया गया। कथा की अध्यक्षता प्रधान राकेश शर्मा ने की। ऋषिकेश से पधारे स्वामी नित्यानंद गिरी महाराज ने अपने प्रवचनों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। स्वामी ने कहा कि गो माता में सभी देवताओं का निवास है। संपूर्ण ब्रह्मांड में गो माता से पवित्र कोई नहीं है। गो माता की सेवा करने से व्यक्ति सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है। इसलिए गो माता की दिल से सेवा करें। इस दौरान उन्होंने गो की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर सदस्य राकेश कस्वां, डॉ. दिनेश मीरपुर, मुख्तयार नंबरदार, रामजीलाल सरपंंच, जगदीश नेहरा, वेदप्रकाश कंबोज, जगदीश सिंह, खैरत चंद सहित ग्रामीणों ने गो सेवा की। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।