- Hindi News
- National
- Sadora News Haryana News Hundreds Of Acres Of Sarawn Crop Was Submerged Due To Obstruction Of The Drain
नाला बाधित हाेने से सरावां की सैकड़ाें एकड़ फसल जलमग्न
बराड़ा मार्ग के साथ वाले नाले को कुछ लोगों ने बाधित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की जगह पर बने इस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगते खेतों मेें जमा होने के अलावा सड़क पर बह रहा है। इस पानी के कारण सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल खराब होने के अलावा सड़क के टूटने का भी खतरा बन गया है। शनिवार को प्रशासनिक अवकाश होने के कारण प्रभावित किसानों ने इस बारे पुलिस को शिकायत की। लेकिन पुलिस ने प्रशासनिक मामला बताते हुए इसमें हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। जरनैल सिंह, रुपिन्द्र सिंह, सतपाल राणा, बलविंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, सतीश कुमार, रघुबीर सिंह व अमजद खान ने बताया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने नाले की निकासी को बाधित कर दिया है। आरोप है कि इन लोगों ने दो माह पहले पानी की निकासी को रोक दिया था। तब प्रशासन ने मौका पर पुलिस बल लेकर बंद पानी की निकासी को खुलवा दिया था, लेकिन शनिवार को दोबारा से इस पानी की निकासी को रोक दिया। प्रभावित किसानों की मांग है कि पानी की निकासी बहाल करके उनकी फसलों को नष्ट होने से बचाया जाए।
साढौरा |सरावां में बाधित किया सार्वजनिक नाला।