पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullan News Haryana News Hundreds Of Children Are Learning From Sitting In Shabby Halls

जर्जर हाल कमरों में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे सैंकड़ों बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारसूल कलां में 15 कक्षाओं के लिए मात्र 8 कमरे हैं। मजबूरी में विद्यार्थियों को खस्ता हालत 4 कमरों में बैठाकर काम चलाया जा रहा है। शिक्षा समिति प्रबंधक कमेटी ने विभाग से 6 कमरों का निर्माण करवाने की मांग की गई है।

स्कूल की शिक्षा समिति प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में 6वीं से 12वीं कक्षा तक 409 विद्यार्थियों की 15 कक्षाएं हैं। जबकि स्कूल में कक्षाओं के लिए मात्र 8 कमरे हैं। कमरों की कमी के चलते मजबूरी में चार ऐसे कमरों में कक्षाएं लगाई जा रही हैं जिन्हें काफी समय पहले कंडम घोषित किया जा चुका है। इतना ही नहीं कंडम कमरे भूमि से तीन फुट गहरे व कच्ची छत वाले हैं। वर्षा के दौरान इनमें पानी घुस जाता है। इन कमरों में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि साल 2013 में स्कूल के 12 कमरों को कंडम घोषित कर उनकी नीलामी कर तुड़वा दिया गया था। उसकी जगह शिक्षा विभाग ने दो कमरे ही बनाए। तभी से स्कूल में विद्यार्थियों को कमरों की कमी से जूझना पड़ रहा है। शिक्षा समिति प्रबंधक कमेटी ने विभाग से मांग की गई है कि उनके स्कूल में कम से कम 6 कमरों का निर्माण करवाया जाए।

खबरें और भी हैं...