पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Husband Arrested For Harassing Married Woman For Dowry

विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी पति दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी अजय को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 5 जनवरी को हकीकत नगर की पूजा ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2017 में नई दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही उसके सामने दहेज की डिमांड की जाने लगी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति अजय, देवर मनोज, सास मीना और ननद पूनम ने दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने उक्त सभी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी एचसी कविता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं...