पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharkhonda News Haryana News Husband Dies In Road Accident Wife And Children Injured

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरखौदा | शहर के रोहतक मार्ग पर सड़क हादसे में रोहणा निवासी सुरेंद्र की मौत हो गई, वहीं उसकी प|ी सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। वहीं मृतक काे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नांगल, ठाकरान, दिल्ली निवासी विनोद कुमार का कहना है कि वह रविवार को रोहणा निवासी अपने परिचित सुरेंद्र के घर पर आया था। जहां से वह सुरेंद्र, उसकी प|ी सुनीता, साहिल व संजय को अपनी कार में साथ लेकर किसी काम से रोहतक चला गया। काम निपटाकर रविवार की शाम को जब वह वापस रोहणा लौट रहे थे तो उसे खरखौदा-रोहतक मार्ग पर बाईपास से पहले एक ट्राला सामने से आता हुआ दिखाई दिया। उसने अपनी कार को सड़क से नीचे उतार लिया लेकिन ट्राले ने उनकी कार को साइड दी।
खबरें और भी हैं...