मैं तो बरसाने में होली खेलूंगी भजन पर झूमी श्रद्धालु
शाहाबाद| श्रीकृष्णा मंदिर माजरी मोहल्ला में होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित संकीर्तन में मैं तो बरसाने में होली खेलूंगी री, श्याम मोहे रंगना नाही भजनों पर महिलाएं खूब झूमी। मंदिर के संचालक संत मुनि पंजाबी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों व ग्वालों के साथ रंग-बिरंगी होली खेलकर आपसी प्रेम को बढ़ाने पर बल दिया था। उन्होंने कहा कि बरसाना धाम की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली जाएगी।