अंबेडकर भवन के लिए आई 8 लाख की ग्रांट जारी
खरखौदा | डाॅ. भीमराव अंबेडकर भवन एवं शिक्षण संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन होने के बाद परिचय बैठक का आयोजन शहर के रविदास मंदिर में किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा अंबेडकर पार्क में हो रहे निर्माण कार्य के लिए और आठ लाख रुपए की राशि भेजने पर कार्यकारिणी सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क में निर्माण कार्य के लिए पहले जहां एक किश्त 11 लाख रुपए के रूप में आ चुकी थी वहीं अब सात लाख 84 हजार रुपए की राशि दूसरी किस्त के रूप में आ गई है।