पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News If A Policeman Was Formed Then The Head Of The Gang The Tax Officer Would Pretend To Be An Investigation And Show A Pistol And A Truck Full Of Robbery

एक पुलिस वाला बनता था तो गिरोह का मुखिया टैक्स ऑफिसर जांच का बहाना बनाते और पिस्तौल दिखा लूट ले जाते माल से भरा ट्रक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंबे समय से पंजाब और सिरसा पुलिस के लिए सिरदर्द बने ट्रक लूटने वाले बड़े गिरोह को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से की गई प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पंजाब के अलावा डबवाली और फतेहाबाद में भी ट्रक लूटने की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रखा है। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए यह गिरोह खाकी वर्दी का सहारा लेता था। रात को गिरोह का एक सदस्य पुलिस की ड्रेस पहनकर मुलाजिम बन जाता था, जबकि बाकी लोग आरटीए या सेल्ज टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी के रूप में कार में बैठे होते थे। रात को जब कोई लोडिड ट्रक आता तो मौका देखकर उसे पुलिस की ड्रेस वाला व्यक्ति रूकने का इशारा करता था। चालक पुलिस के जवान को देखकर ट्रक रोक देता था। चालक से कहा जाता कि गाड़ी में आरटीए साहब बैठे हैं। कागज लेकर उनके पास जाओ। चालक जब थोड़ी दूरी पर खड़ी कार के पास जाता तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दिया जाता। उसके बाद एक सदस्य ट्रक में बैठकर ट्रक भगा ले जाता। पकड़े गए गिरोह में कुल पांच सदस्य हैं। जिनमें हरपाल सिहं निवासी धारड़ थाना जंडवाला गुरु, अंग्रेज सिंह निवासी गली न.4 बाबा जोध सिंह काॅलोनी ,सुखराज सिंह निवासी वरयाम मंगल, सोनू उर्फ इंद्रजीत सिंह निवासी मेहता रोड़ मकबूलपुरा जिला अमृतसर पंजाब व बलकार सिंह निवासी काजी गोड़ जिला तरनतारन पंजाब शामिल है।

जानिए... 22 फरवरी को लूटा था डबवाली से प्लास्टिक दाने से भरा ट्रक

फतेहाबाद जिला के कश्मीर सिंह ने 22 फरवरी 2020 को सिटी डबवाली पुलिस को शिकायत दी थी कि वह प्लास्टिक दाना से ट्रक भरकर रामामंडी रिफाइनरी में जा रहा था। डबवाली के पास डेरा कैंटीन के पास पहुंचा तो गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे रूकवाया। पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसका ट्रक भगा ले गए। 45 मिनट बाद हाथ पैर बांधकर उसे बाहर फैंक दिया। सिटी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। अब सीआईए डबवाली ने गिरोह को पकड़ लिया है। उनकी गाड़ी में पुलिस की ड्रेस भी बरामद हुई है। इसके अलाव 315 बोर का पिस्तौल भी मिला है।

पढ़िए... राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में दो वर्ष से वारदातें कर रहा था गिरोह

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने सबसे पहले वर्ष 2018 को शहर बटाला जिला गुरदासपुर से एक लकड़ी का ट्रक छिना था। वर्ष 2018 में गांव सरहोली जिला तरनतारन के पास चावल का ट्रक छिना था। वर्ष 2019 को मखु के पास जिला तरनतारन में चावल का ट्रक छिना था। वर्ष 2019 को जिला फतेहाबाद हरियाणा से एक ट्रक प्लास्टिक दाना छीना था और वर्ष 2020 को डबवाली जिला सिरसा से छिना था । डीएसपी डबवाली ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही और पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासे से इंकार नही किया जा सकता ।

जानिए... कई वारदातों में वाहन तो बरामद हुए लेकिन आरोपी नहीं आ रहे थे पकड़ में

इस गिरोह का मुखिया वरयाम मंगल निवासी हरपाल है। ट्रक लूटने के लिए वह सेल्ज टैक्स ऑॅफिसर या आरटीए बनता था। वहीं सुखराज सिंह खाकी ड्रेस पहनकर पुलिसकर्मी बनता था। पंजाब में पंजाब पुलिस का रोल और हरियाणा में हरियाणा पुलिस का रोल करता था। बाकी लोग भी सिविल ड्रेस में अधिकारी कर्मचारी खुद को बताकर ट्रक चालकों को गुमराह करते थे। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लदा सामान बाद में बेचकर पैसे बटोर लेते थे और ट्रक को लावारिश अवस्था में छोड़ जाते थे। पुलिस ट्रक तो बरामद कर लेती थी, मगर आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा पाता था। आरोपी जिस कार का प्रयोग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...