- Hindi News
- National
- Bhuna News Haryana News If The Agent In The Grain Market Did Not Give The Money Kept In The Vault The Attackers Attacked The Road
अनाज मंडी में आढ़ती ने तिजोरी में रखे पैसे नहीं दिए तो हमलावरों ने राॅड से किया वार
अनाज मंडी में शनिवार रात चार युवकों ने चाकू की नोक पर व्यापारी से तिजोरी में रखे पैसे देने की मांग की। व्यापारी के इनकार करने पर उसकी पिटाई कर दी। व्यापारी की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो उसके सिर में भी राॅड मार हमलावर कार में सवार होकर भाग गए।
दोनों घायल व्यापारियों को भूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। अनाज मंडी की ड्यूक नंबर 41 पर शनिवार रात एक लाल रंग की रिट्ज कार में चार युवक पहुंचे। कार में सवार एक युवक ने दुकान के अंदर जाकर व्यापारी संदीप कुमार पुत्र महावीर प्रसाद से तिजोरी की चाबी मांग कर पैसे देने के लिए दबाव बनाया। संदीप ने पैसे देने से मना किया तो उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। हमलावर ने अपने दूसरे साथियों को कार में रखे पिस्तौल को लेकर आने के लिए भी आवाज लगाई। चाबी न देने पर उस पर राॅड से हमला कर दिया गया। जब संदीप ने शोर मचाया तो उसका बड़ा भाई विपिन दुकान पर पहुंच गया। बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया।
आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा
घायल व्यापारियों के बयान लेकर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आढ़ती की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख हमलावर की पहचान की जा रही है।\\\'\\\' -वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।