पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News If The Trees Are Not Saved Then The World Will Not Be Saved Kanwarpal

पेड़ नहीं बचेंगे तो दुनिया नहीं बचेगी : कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हम सब की जिम्मेदारी है। यह महिलाओं का अधिकार भी है। देश एवं समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। वन मंत्री रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों तथा ग्राम वन समितियों की प्रकृति मेरी मां-मेरी शिक्षक के तहत राजकीय महाविद्यालय छछरौली में संबोधित कर रहे थे। राज्य से आए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं व अधिकारियों को सम्मानित किया। वन मंत्री, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा डाॅ. अमरिंद्र कौर, कॉलेज की प्रिंसिपल डाॅ. बलजीत कौर ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। प्रकृति मेरी मां-मेरी शिक्षक नामक कार्यशाला एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में लगभग 500 स्वयं सहायता समूहों तथा ग्राम वन समितियों के सदस्यों और काॅलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों की भागीदारी विशेष रूप से महिलाओं को स्थायी वन प्रबंधन में मजबूत करना था। कंवरपाल ने कहा कि मां और प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है। आज वनों की चिंता पूरे समाज को करनी चाहिए। अगर पेड़ नहीं बचेंगे तो दुनिया नहीं बचेगी।

छछरौली |महिलाओं को सम्मानित करते वन मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...