पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News If There Is Love Devotion And Peace In The House No Need To Go To The Temple Jain Saint

घर में प्रेम, श्रद्धा और शांति का वास है तो नहीं मंदिर में जाने की जरूरत : जैन संत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी रोड पर स्थित जैन स्थानक में जैन श्रद्धालुओं द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। जैन संत अरुण मुनि महाराज ने कहा कि घर को मंदिर बनाने की जरूरत नहीं है अपितु घर ही मंदिर के समान होता है अगर आपके घर में प्रेम, श्रद्धा और शांति का वास है तो घर अपने आप ही मंदिर हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में श्रद्धा, प्रेम और शांति को ढाल लेना चाहिए जिससे मनुष्य महानता की ओर अग्रसर होता है। रतिया के विधायक लक्ष्मण दास नापा, समाजसेवी सुभाष बिश्नोई, कृष्ण बिश्नोई, मुकेश प्रजापत, प्रवीन जैन भूना तथा अन्य सभाओं के पदाधिकारियों ने भी जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...