- Hindi News
- National
- Rewari News Haryana News If Voters Have Objections Apply In Writing By 15
मतदाताओं को आपत्ति है तो 15 तक लिखित में करें आवेदन
रेवाड़ी | उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश संजीव कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2020 को अर्हता तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 29 फरवरी 2020 तक व इससे पूर्व जिन मामलों का निपटारा सर्वर बंद होने के कारण नहीं किया जा सका था, उनके प्राप्त फार्म नंबर-सात की सूची तिथि अनुसार तैयार कर ली गई है। इस सूची में दिए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जाने हैं पर किसी व्यक्ति या मतदाता को कोई आपत्ति या ऐतराज हो तो वह अपनी आपत्ति लिखित में संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के पास या जिला निर्वाचन कार्यालय रेवाड़ी में 15 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।