- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News If Women Are Strong Then Society Will Also Be Strong Mla Harvindra
महिलाएं अगर मजबूत होंगी तो समाज भी मजबूत होगा : विधायक हरविंद्र
घरौंडा. फुरलक गांव में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते विधायक हरविन्द्र कल्याण।
घरौंडा| विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए संविधान ने उनको अधिकतर क्षेत्र में आरक्षण दे दिया है। अब महिलाएं कितनी जागरूक होती हैं, वे उन पर निर्भर है। महिलाएं अगर मजबूत होंगी तो समाज भी मजबूत होगा।
परिवार व समाज में कोई भी फैसला लेना हो तो महिलाओं की भागेदारी होनी चाहिए। विधायक गांव फुरलक में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन में महिलाओं ने 100-100 रुपए की बचत करके आज लगभग 30 लाख की बचत पर पहुंच गई है। इस दौरान हरियाणा आजीविका मिशन की अधिकारी कविता ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों व उनकी बचत के बार में बताया।