पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Illegal Construction Case Registered Officer Sent Report To Sp

अवैध निर्माण का मामला हुआ दर्ज अधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट भेजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस कर्मचारी किस कदर जांच को घुमाते हैं। यह उन्हीं के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में सामने आया है। नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने राई थाना में दिल्ली के एक होटल मालिक व जठेड़ी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध निर्माण करने का मामला दर्ज कराया। इसमें दिलचस्प बात ये है कि पुलिस के एक जांच अधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट भी सौंप दी। कि जठेड़ी के जिस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वह गांव में नहीं रहता और दूसरे मामले में कहा गया कि जिस होटल के खिलाफ मामला दर्ज किया था, वह भी जीटी रोड पर उन्हें नहीं मिला है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने अब दोनों के साक्ष्य पुलिस को दिए हैं।

पहला मामला : जठेड़ी गांव निवासी रविंद्र पुत्र सुखलाल के खिलाफ अवैध निर्माण करने व अवैध बिल्डिंग पर लगाई गई सील को तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया था। राई थाना के जांच अधिकारी ने एसपी सोनीपत को यह तस्दीक रिपोर्ट दिनांक 26-06-2019 भिजवाई है कि रविन्द्र पुत्र सुखलाल नाम का कोई व्यक्ति गांव में नही रहता। बाद में बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने अवैध निर्माण के फोटो भेजकर साइट व आरोपी को सरपंच परिवार से ही संबंधित बताया है और ग्रामीणों के बयान दर्ज करने का आग्रह किया है। जठेड़ी निवासी रविंद्र के खिलाफ अब दोबारा से मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला : नगर निगम कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 44 पर राई तहसील कार्यालय से पानीपत की तरफ की दिशा में जाते हुए सरोहा प्रॉपर्टीज कार्यालय की उतरी दिशा में स्थित हाइवे ड्रीम होटल है। इस जमीन का मालिक प्रदीप गोयल है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने इस होटल के फोटो भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

खबरें और भी हैं...