पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Important Contribution Of Women In Country39s Development Gopi

देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान: गोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुहला चीका| नेहरू युवा केंद्र कैथल द्वारा ग्रामीण युवा विकास मंडल भूंसला के सहयोग से गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता गोपी भूंसला ने कहा कि देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने देश के विकास में अहम भूमिका अदा की है। गोपी ने कहा कि इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, सुमित्रा महाजन, धाविका पीटी ऊषा, सानिया मिर्जा, हाॅकी खिलाड़ी रानी रामपाल, क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत ने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों का अच्छी शिक्षा दिलाएं ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो देश के विकास में योगदान दे सकें। इस मौके पर गोपी सिंह ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली आशा वर्कर रानी को सम्मानित भी किया। युवा मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश चहल ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र प्रतिभावान युवाओं को आगे लाने के लिए मंच मुहैया करवा रहा है। इस अवसर पर युवा मंडल के अध्यक्ष जसवीर पुनिया, वंदे मातरम दल के अध्यक्ष भीम कौशिक, शिव कुमार, रजत मोर, बिट्टू, महावीर कश्यप व सुल्तान पुनिया भी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...