- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Impound Of Three Buses Running On Profitable Route Leaving 7 Villages
7 गांव के फेरे छोड़ मुनाफे वाले मार्ग पर दौड़ती तीन बसें की इंपाउंड
सिरसा। अपने निर्धारित रूट छोड़ मुनाफे वाले मार्ग पर दौड़ती निजी बसों को पकड़ते हुए सीएम फ्लाइंग ने आरटीए विभाग के ढुलमुल रवैया व लापरवाही को उजागर किया है। सीएम फ्लाइंग ने आरटीए सहायक सचिव की टीम को साथ लेकर भावदीन टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को नाका लगाया।
इस दौरान सात गांव में फेरे नहीं लगाकर सीधा सिरसा से फतेहाबाद दौड़ती तीन निजी बसों को इंपाउंड किया गया। जबकि एक निजी बस को तीन घन्टे के भीतर दोबारा उसी नाके से गुजरते पाया गया। तो सीएम फ्लाइंग ने उसका दोबारा चालान कटवाया। इसके अलावा बिना पैसेंजर टैक्स जमा करवाये दौड़ती बसों के भी चालान काटे गए। दोनों विभागों की सयुंक्त टीम ने पांच बसों सहित नियमों की अवहेलना करते 11 वाहनों के चालान किये। उनको 56 हजार 300 रुपये जुर्माना लगाया है। चार निजी बसों के परमिट में सात गांवो को सेवायें देने का प्रावधान अंकित है, लेकिन यह बसें संबंधित गांवों में पिछले कई सालों से फेरे नहीं लगाती थी। ग्रामीणों ने अनेक बार जिला प्रशासन व परिवहन प्राधिकरण विभाग से बसों की सेवाएं शुरू करवाने की गुहार की। विभाग की ओर से चेकिंग की खानापूर्ति करते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया ।