पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News In Bhiwani Hailstorm Fell In Bundabandi Tosham Bawanikheda Region

भिवानी में बूंदाबांदी, तोशाम, बवानीखेड़ा क्षेत्र में गिरे ओले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार सुबह शहर व आसपास में रुक-रुककर 10 बजे तक कई बार बारिश हुई। इसके बाद दोपहर साढ़े 11 बजे मौसम साफ हो गया, लेकिन तेज हवाओं के चलते मौसम अधिक समय तक साफ नहीं रह सका। दोपहर बाद चांग, बवानीखेड़ा, कैरू, बहल व लोहारू में बारिश और बवानीखेड़ा, तोशाम में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। बुधवार काे दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना बनी है। जिन गांवों में दोपहर बाद ओलावृष्टि हुई है वहां पर लगभग 10 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

तोशाम में बुधवार को क्षेत्र में एक बार फिर ओलावृष्टि हुई। एसडीएम संदीप कुमार बरसात के बीच ही ओलावृष्टि का जायजा लेने खेतों में पहुंच गए। दोपहर बाद बरसात के साथ उपमंडल के गांव बागनवाला, झांवरी, डाडम, खरकड़ी सोहान, आलमपुर, थिलोड, पटौदी, संडवा आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई है। एसडीएम संदीप कुमार ने बरसात के बीच ही बागनवाला, खरखड़ी सोहान, आलमपुर सहित विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि का जायजा लिया।

जानिए... कहां कितनी बारिश

स्थान बारिश

भिवानी 5-7

कैरू 3-5

लोहारू 3-5

जुई 2

चांग 2

तोशाम 10

ढिगावामंडी 5

बवानीखेड़ा 10-12

नोट : बारिश एमएम में है।

फसल बिछने से दाना पूरा नहीं बन पाएगा

बारिश के साथ ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसान दायक है। वहीं माैसम में बदलाव से तेज हवाओं के चलने से गेहूं की फसलों के बिछ जाने से उनमें दाना पूरा नहीं बन पाएगा। बारिश व ओलावृष्टि से जो अगेती फसलें पक कर तैयार हैं या पकने को तैयार हैं उनमें ज्यादा नुकसान है। उन्होंने बताया कि बारिश होने और मौसम के खुलने के बाद सरसों की फलियों के धूप में चटकने की संभावना है।\\\'\\\' -डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि अधिकारी, लोहारू।

मार्च महीने में भी बिगड़ता
रहेगा मौसम का मिजाज


हम भारतीय ज्योतिष की मानें तो मार्च के अंत तक मौसम का मिजाज बिगड़ता रहेगा। ग्रहों के उदय अस्त, मार्गी, वक्री एवं राशि परिवर्तन को आधार मानकर भारतीय ज्योतिष सदैव से आंकलन करता आ रहा है। इस बार शरद कालीन समय में थोड़े-थोड़े अंतराल से वर्षा का होना जल तत्व राशि एवं नक्षत्र चलन कहा गया है।

ताेशाम क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे अाेले व अाेलावृष्टि के बाद सरसों के खेत में जायजा लेते एसडीएम संदीप कुमार।
खबरें और भी हैं...