- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News In Case Of Fever Take Medicine Only After Getting A Medical Examination Kavita
बुखार होने पर चिकित्सक से जांच कराकर ही लें दवा: कविता
कुरुक्षेत्र | गांव अढाेण के सत्य भारती स्कूल में विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को कोरोना से कैसे बचा जाए, बताया गया। प्रिंसिपल कविता शर्मा ने बच्चों से कहा कि खाना खाने से पहले व खाना खाने के बाद साबुन के साथ अच्छी तरफ हाथ साफ करें। किसी के साथ भी हाथ न मिलाएं, बिना हाथ साफ किए आंख, कान, नाक, मुंह को न छुएं। बुखार होने पर चिकित्सक से जांच कराकर ही दवा लें। मार्केट जाने से पहले मुंह पर मास्क का इस्तेमाल करें। ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।