पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News In Jhabua Health Camp Doctors Insist On Avoiding Drugs More

झाबुआ में लगे हेल्थ कैंप में डॉक्टरों ने दवाओं से ज्यादा परहेज पर दिया जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव झाबुआ में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें बावल निजी अस्पताल के डॉ. संजीत व उनकी टीम ने मरीजाें की जांच कर उनको स्वास्थ्य परामर्श दिया।

इस दौरान कैंप में काफी संख्या में पीड़ितों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। संयोजक इनसो जिला प्रधान सत्येंद्र झाबुआ ने बताया कि शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गई। डॉ. संजीत ने मरीजों को दवाइयों से ज्यादा परहेज करने पर जोर देते हुए कहा कि इस बदलते मौसम में लोगों को फास्ट फूड, तले हुए व बासी भोजन खाने से बचना चाहिए। इस मौके पर फार्मासिस्ट विजेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट मनजीत खत्री, सुनील, दलीप लोर, देशराज, दीपक यादव, राजाराम, रणधीर, बलबीर, सिंहराम, मनफूल व शेरसिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

झाबुआ गांव में लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...