पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News In Math Math Paper Of 12th Holding Five Instead Of Paper Caught Five

12वीं के मैथ के पेपर में दूसरे की जगह पेपर देते हुए पांच पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी बोर्ड हरियाणा की 12वीं की बुधवार को हुई मैथ की परीक्षा में कुरुक्षेत्र के जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूली में पांच युवकों को दूसरे की जगह पेपर देते हुए फ्लाइंग टीम ने दबोचा है। एक आरोपी जहां अपने मामा के लड़के की जगह तो चार आरोपियों ने दोस्त की जगह पेपर देने की बात अभी तक की पुलिस पूछताछ में कबूली है।

बोर्ड की फ्लाइंग ने उक्त पांचों युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कृष्णा गेट चौकी से सब इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने बताया जनता सीनियर सेकेंडरी में बुधवार को मैथ की 12वीं की परीक्षा शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद ही भिवानी बोर्ड की फ्लाइंग ने रेड कर एक कमरे में दूसरे की जगह पेपर दे रहे पांच युवकों को दबोचा।

पूछताछ में खुलासा हुआ जगाधरी वासी सन्नी कुमार अपने दोस्त अमनदीप की जगह पेपर दे रहा था। जबकि कौल वासी हिमांशु भी अपने दोस्त रिंकू कुमार की जगह, रायसन वासी नरेश कुमार अपने दोस्त संजय कुमार की जगह, कैथल के गांव पेगा वासी अमित कुमार अपने मामा के लड़के प्रदीप की जगह और कौल वासी प्रदीप कुमार अपने दोस्त अभिषेक की जगह पेपर दे रहे थे। जांच अधिकारी रघुबीर ने बताया उक्त सभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं...