पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News In Orissa Forest Development Corporation Employee Narendra Pal Won Gold

उड़ीसा में वन विकास निगम के कर्मचारी नरेंद्र पाल ने जीता गोल्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतियोगिता 3 से 7 मार्च तक भुनेश्वर में हुई

उड़ीसा के भुनेश्वर में 5 दिवसीय 25वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें वन विकास निगम में कार्यरत ड्राइवर नरेंद्र पाल ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 3 से 7 मार्च तक हुई थी। नरेंद्र पाल ने एथलेटिक में भाग लिया। नरेंद्र पाल ने हाई जम्प में गोल्ड, ट्रिपल जंप में सिलवर, लॉन्ग जंप में ब्रांज, 110 मीटर बाधा दौड़ में ब्रांज मेडल जीता है।

नरेंद्र पाल ने बताया कि वह वर्ष 2001 से 2019 के बीच से लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे। तब से ही स्वर्ण पदक जीते आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित भारतीय वन खेल प्रतियोगिता भाग लिया था। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने इस बार प्रतियोगिता में भाग लिया। नरेंद्र पाल ने बताया कि हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उनमें एथलेटिक की अन्य प्रतियोगिताओं
में मेडल जीते। प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा डाॅ. अमरेंद्र कौर, एमडी जगदीश चंद्र, केसी मीणा, जी. रमन, धर्मपाल बोंदर सहित कई अधिकारियों ने विजेता नरेंद्र पाल को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...