पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News In The 100 Meter Matka Race Seema Was First And Sunita Was Second

100 मीटर मटका दौड़ स्पर्धा में सीमा प्रथम व सुनीता द्वितीय रहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव देवरखाना स्थित ग्राम पंचायत ने राजकीय उच्च विद्यालय में महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई। इसमें 100 मीटर मटका दौड़ में सीमा प्रथम, सुनीता द्वितीय व ममता तृतीय रहीं। सामान्य दौड़ में कमलेश प्रथम, सीमा द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि बीडीपीओ बादली रामकरण शर्मा और विशिष्ट अतिथि बाढ़सा चौकी प्रभारी किरण मलिक रहे। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधान होशियार सिंह ने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए ग्रामीणों से आह्वान किया। इस दौरान बीडीपीओ रामकरण ने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच होशियार सिंह, पंच रामनिवास, पंच पवन, सभी पंचायत सदस्य, ग्रामीण और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...