पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News In The Investigation Out Of 106 Police Personnel 2 Got Sugar And 19 Had Blood Pressure High

जांच में 106 पुलिस जवानों में 2 को शुगर व 19 का ब्लड प्रेशर हाई मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ शुभारंभ डीआईजी अशोक कुमार ने किया। इसमें दो को शुगर व 19 को ब्लड प्रेशर का स्तर सामान्य से अधिक पाया गया। ब्रह्म शक्ति संजीवनी बहादुरगढ़ व एडवांटा हॉस्पिटल झज्जर के सहयोग से लगाए गए इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। करीब 106 पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए। इस मौके पर मुख्यालय झज्जर डीएसपी रणबीर सिंह, झज्जर डीएसपी राहुल देव, बादली डीएसपी अशोक कुमार, बहादुरगढ़ डीएसपी अजायब सिंह, ब्रह्म शक्ति संजीवनी हॉस्पिटल बहादुरगढ़ से डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. संदीप राठौड़, मैनेजर विक्की शर्मा, एडवांटा हॉस्पिटल झज्जर से रवींद्र कुमार व वेलफेयर इंस्पेक्टर झज्जर नरसिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...