- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News In The Kabaddi Competition Bhana Defeated The New Bass And Jhamula Defeated Danoda
कबड्डी प्रतियोगिता में भाणा ने नया बास अाैर झमौला ने दनौदा को हराया
खटकड़ गांव में सर्कल कबड्डी महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खिलाड़ियाें ने अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाया। 80 टीमों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे हैं।
शनिवार को हुए मैचों में भाणा ने नया बास, झमौला ने दनौदा, अलेवा (आशीष) ने नगूरां, रोड माजरा ने अलेवा, अहर ने खरक जाटान, मालवी ने खटकड़, देवण ने रूपगढ़ को हराया। प्रतियोगिता का आयोजन जन नायक युवा स्पोर्ट्स क्लब, शहीद-ए आजम युवा क्लब के द्वारा करवाया जा रहा है। कबड्डी के पूर्व में रहे खिलाड़ी राममेहर उर्फ कलवा सैन को खटकड़ गांव की खेल कमेटी द्वारा बाइक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेश बालू, महेंद्र सुदकैन खुर्द, डॉ. नफे सिंह पहुंचे। चौथे सर्कल कबड्डी महाकुंभ में विजेता को 1 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय को 71 हजार, तृतीय को 41 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 5वें स्थान से 8वें स्थान तक आने वाली टीमों को 11-11 हजार, 8वें स्थान से 16वें स्थान पर आने वाली टीमों को 5100-5100 रुपए, 16वें स्थान से 22वें स्थान तक आने वाली टीमों को 3100-3100 रुपए एवं 32वें स्थान से 64वें स्थान तक रहने वाली टीमों को भी 2100-2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस मौके पर बलकार सरपंच, बलबीर खर्ब, रामनिवास धोला पहलवान, शिक्षाविद् सुनील खटकड़, कृष्ण संगतपुरा, शीलू सरपंच, जसवंत नंबरदार, सुरेंद्र पहल, राजपाल ढांडा, ईश्वर छातर, भलेराम श्योकंद, वीरेंद्र सरपंच, शीलू खटकड़, अमरजीत खटकड़, प्रदीप खटकड़ मौजूद रहे।
उचाना. कबड्डी में मैच के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी।