- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News In The Text Of Sukhmani Sahib Devotees Paid Obeisance To Shri Gurugranth
सुखमनी साहिब के पाठ में श्री गुरुग्रंथ के समक्ष श्रद्धालु हुए नतमस्तक
सिरसा | राष्ट्रीय सिख संगत ईकाई सिरसा द्वारा फ्रेंडस कॉलोनी स्थित पार्क में सुखमनी साहब का पाठ किया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष सरदार बाल सिंह रेणू व पाठी गुरबचन सिंह की अध्यक्षता में हुए सुखमनी साहिब के पाठ में पुरुष, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों ने पहुंचकर श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुए। इस अवसर पर पाठी गुरबचन सिंह ने युवा वर्ग को अपने धर्म व संस्कृति से परिचित कर मानव जीवन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मनुष्य को अपनी मेहनत की कमाई से परोपकार करना चाहिए। इस दौरान गुरु का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस नेक कार्य में गुरमीत सिंह, साहब सिंह, सुभाष शर्मा, गंगाधर मास्टर, राजेंद्र गोयल, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, धीरज बेडी, मास्टर मनोज, चरणजीत सिंह तनेजा, बॉबी, विमल रानी, लखपती, मनोरमा, कमला, सुदेश, निर्मला, कोमल भी मौजूद थे।