पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pai News Haryana News In Today39s Time Women Are Capable Of Taking Every Decision Ritu

आज के समय में महिला हर निर्णय लेने में है सक्षम: ऋतु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलायत| नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल कलासर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ग्राम सरपंच ऋतु शर्मा मौजूद रही। इस अवसर पर गांव में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा युवतियों द्वारा रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर सरपंच ऋतु शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी की मोहताज नहीं हैं। सरपंच ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी यो ग्यता को पहचाने व सबल बनें। माैके पर मंजीत, प्रीति, क ोमल, सुजाता, पूजा, पिंकी, सीमा, कोमल, प्रवीण, श्रवण, सुखबीर, विरेन्द्र समेत सभी युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...