पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Increased Rate Of Water Return Domestic Commercial Connection Bill Of 120 Commercial 1000 Per Month

पानी के बढ़े रेट वापस, घरेलू कनेक्शन का 120 कॉमर्शियल का ‌~1000 प्रति माह आएगा बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार ने पानी के बढ़ाए गए रेटों को वापस लेकर पुराने रेटों को फिर से लागू कर दिया है। फरवरी माह में जिन उपभोक्ताओं ने अपना छह महीने का बिल भरा है, उन्हें अगला बिल काफी कम मिलेगा। सरकार के आदेशानुसार अब प्रति माह पानी का घरेलू बिल 120 रुपए के हिसाब से आएगा। जिन घरों में पानी का मीटर लगा हुआ है, उन्हें रीडिंग के हिसाब से बिल मिलेगा। इसके अलावा कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए एक हजार रुपए प्रति माह तय किया गया है। सरकार ने पानी की बचत करने तथा जनस्वास्थ्य विभाग की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए वर्ष 2018 में पानी के प्रति लीटर के हिसाब से रेट बढ़ा दिए थे। इससे घरेलू कनेक्शन पर भी दो से तीन हजार रुपए बिल पहुंचे थे। जिससे उपभोक्ताओं ने रोष जताया था। अब 120 रुपए के हिसाब से अब घरेलू कनेक्शन पर मात्र 720 रुपए बिल आएगा। इसके अलावा कमर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ता को छह हजार रुपए अदा करने होंगे। बता दें कि जिनके यहां पर पानी के मीटर नहीं लगे हुए थे, वहां पर प्लाट के एरिया के हिसाब से बिल बना कर भेजे गए थे। इसमें 50 से 100 वर्ग मीटर वाले प्लॉट पर बने मकान में 100 रुपए, 101 से 200 स्केयर मीटर वाले प्लॉट पर बने मकान में अब 250 रुपए प्रति माह तक पानी का बिल निर्धारित किया गया था।

शहर में 21 हजार 328 कनेक्शन, मीटर वाले मात्र 3456

शहर में इस समय 21 हजार 328 कनेक्शन संचालित हैं। इनमें से 17 हजार 872 कनेक्शनों पर पानी वाला मीटर नहीं लगाया गया है। मात्र 3456 उपभोक्ताओं ने ही अपने घरों में मीटर लगवाया हुआ है। वहीं कर्मिशयल कनेक्शन 604 हैं। इसमें से 468 उपभोक्ताओं ने मीटर लगाया हुआ है। ये भी वो उपभोक्ता है, जिन्होंने दो से तीन साल पहले ही पानी के कनेक्शन लिए हैं। अब विभाग नए कनेक्शन बिना मीटर के पास नहीं करता है। आवेदन के साथ ही मीटर नंबर व मीटर भी प्रस्तुत करना होता है, जिन्हें कर्मचारी ऑन लाइन दर्ज करते हैं। इसके बाद ही कनेक्शन जारी किया जाता है।

सरकार के आदेशानुसार पुराने रेट फिर से लागू किए गए हैं। अब जो भी बिल आएगा, वो पुराने रेटों के हिसाब से ही मिलेगा। उनकी शहरवासियों से अपील की है कि गर्मी का सीजन आ रहा है। पानी को जरुरत के अनुसार ही खर्च करें। व्यर्थ न बहाएं।
प्रदीप कुमार, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल

बाजार में 900 का मीटर विभाग की 100 रुपए फीस

जनस्वास्थ्य विभाग पानी की बचत करने के लिए मीटर को अनिवार्य कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बारे में आदेश जारी किए हुए हैं। बता दें कि मार्केट से पानी वाला मीटर 900 रुपए कीमत का आता है। अगर उपभोक्ता अपने कनेक्शन में मीटर को जुड़वाता है तो उसे विभाग में पानी का मीटर, दुकान से लिया बिल प्रस्तुत करना होगा। विभाग उपभोक्ता से इसकी फीस 100 रुपए लेगा। इसके बाद मीटर नंबर ऑन लाइन जुड़ जाएगा। जिसके बाद नियमानुसार उपभोक्ता को बिल भेजा जाएगा।

घरेलू कनेक्शन महीना का बिल अब पहले

एक हजार लीटर पानी 1.25 रुपए 2.50 रुपए

हजार से दो हजार लीटर पानी 2.50 रुपए 5 रुपए

दो हजार से तीन हजार लीटर पानी 5 रुपए 8 रुपए

तीन हजार लीटर से ज्यादा 5 रुपए 10 रुपए
खबरें और भी हैं...