- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Increasing Interest In Blood Donation Among Women Is Good Step For A Healthy Society Mehta
महिलाओं में रक्तदान के प्रति रूचि बढ़ना स्वस्थ समाज के लिए अच्छा कदम: मेहता
आज के युग मे महिलाएं समाज में हर काम में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वयं भी आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में यंग ब्लड संस्था की महिला विंग की सदस्याओं सहित 26 लोगों ने मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में रक्तदान किया। नगर परिषद उपाध्यक्ष मंजू मेहता व संगम दिव्यांग बाल केंद्र की नेहा वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की युग में महिलाएं भी सामाजिक कार्यों में भी रूचि रखती हैं और समाज में प्रेरणादायक सोच के साथ समाज को एक अच्छी दिशा दे रही हैं। इसी कड़ी में यंग ब्लड की महिला विंग अकेले रक्तदान के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अन्य जागरूकता अभियानों में भी अहम रूचि रखती हैं। टोहाना र| डॉ. शिव सचदेवा ने रक्तदान के बारे में बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 18 साल की आयु से रक्तदान कर सकता है। पूनम मेहता ने 10वीं बार, मंजू मेहता 8वीं, कैलाशो रानी ने 8वीं, ज्योति सिंगल ने पहली बार ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर पम्मी भुटानी, पूनम मेहता, नेहा, दीक्षा मेहता, अंजू भुटानी, रेखा सैनी, आंचल, अंशुल डारा, वैशाली मेहता व सोनिया मेहता आदि उपस्थित थे।