पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladwa News Haryana News Indian Kissah Union Postponed Movement At Jantar Mantar In Delhi

भारतीय किसाह यूनियन ने टाला दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाला आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाकियू का 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाला किसान आंदोलन कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया है। भाकियू की एक विशेष बैठक शनिवार को खंड के गांव जैनपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बलजीत सिंह ने की। जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस व दिल्ली पुलिस की सलाह पर यह किसान आंदोलन रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन रद्द के बाद भाकियू की 18 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व सभी प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष की बैठक होगी। बैठक में किसानों की मांगों को लेकर अगली रणनीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार जिला स्तर व ब्लाॅक स्तर फैसले का सर्वमान्य तौर पर पालन किया जाएगा। बैठक में उन्होंने सरकार से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में सभी ग्राहकों को 200 यूनिट बिजली फ्री देेन, गठबंधन सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार बुजुर्गों की पेंशन 5100 रुपए तुरंत लागू करने की मांग भी की। इस मौके पर धर्मबीर नेहरा, मदन पाल बपदा, राजपाल बपदा, हरनेक सिंह, जगतार सिंह, धर्मपाल बपदा, राम कुमार, सूरजमल, प्रवीण कुमार, जसमेर सिंह, सुशील कुमार, सुरेश पाल, शिव कुमार, सचिन व सतीश कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...