- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Inela Supported The Ongoing Dharna In Prem Nagar
प्रेम नगर में चल रहे धरने काे इनेलाे ने दिया समर्थन
भिवानी| मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चल रहे धरने को अाज उस समय बल मिला, जब इनेलो ने अपना समर्थन धरने काे दिया। गाैरतलब है कि गांव प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर धरना दिया जा रहा है। धरने के सातवें दिन शनिवार काे इनेलो की प्रदेश इकाई के प्रदेश प्रवक्ता सुखवंत दांगी व जिला अध्यक्ष सुनील लांबा ने पार्टी की तरफ से अधिकारिक रूप से समर्थन दिया। धरने का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में उनकी मांग को उठाया जाएगा। गांव चांग, मित्ताथल, बड़ेसरा, चांग ढाणी, कलिंगा, रिवाड़ी खेड़ा, जताई, धनाना आदि गावों की ग्राम पंचायतों ने भी अपना पूरा समर्थन दिया। सभी सरपंचों ने धरने पर अपने प्रत्येक गांवों से लोगों का निरंतर पहुंचने का आश्वासन दिया। धरने पर अासपास के विभिन्न गांवाें के शमशेर सिंह, प्रवीन नैन, लक्की कोंट, सचिन परमार, अरविंद बौंद कलां, एडवोकेट विरेन्द्र सिवाच, पवन शर्मा, सुरेश नंबदार, राहुल, प्रशांत व अन्य उपस्थित थे।