- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Inform The Department About People Coming From Abroad
विदेश से आने वाले लोगों के बारे में करें विभाग को सूचित
लोहारू| कोरोना वायरस के प्रति सावधानी व आमजन में इस बिमारी के प्रति जागरूकता संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थकर्मियों, आशा वर्करों, एमपीएचडब्लू वर्करों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है तथा इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व बनता है कि वे आमजन को इसके लक्षणों के प्रति जानकारी देते हुए उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई कोरोना वायरस से संबंधित मरीज मिलता है तो इसके लिए जिला के लिए 7627847102 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वायरस से ग्रस्त संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए एनआईवी पूना भेजा जाएगा। डाॅ. गौरव चतुर्वेदी ने कहा कि यदि किसी भी बच्चे, व्यक्ति या बुजुर्ग के नाक बहना, खांसी, गले में खराश, थकान और उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया, सिरदर्द व बुखार, अस्थमा का बिगड़ना आदि के लक्षण दिखाई दें तथा उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लेकर आए। समय पर उपचार मिलने से कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विदेश से आने वाले लोगों के बारे में भी विभाग को तुरंत सूचित करें ताकि समय पर उनकी जांच की जा सके।