पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Information About Cleanliness Campaign Given To Youth

युवाओं को दी स्वच्छता अभियान की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छछरौली | नेहरू युवा केंद्र यमुनानगर द्वारा 11 से 13 मार्च तक युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन यूथ हॉस्टल तेजली में किया गया। अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक प्रितेश कुमार जवेरी ने की। इसमें जिले के 40 ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। तीसरे दिन डीसी ऑफिस से डीपीएम बलविंदर कटारिया ने स्वच्छ भारत अभियान के बारे में युवाओं को अवगत कराया। उनके बाद डॉ. उदय भान ने जनसंचार के बारे में युवाओं को जागरूक किया। डॉ. संजीव कुमार ने युवाओं को व्यक्तिगत विकास के बारे में जानकारी दी। मुख्यातिथि नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक एसएन शर्मा ने युवाओं को सर्टिफिकेट व किट बांटी।
खबरें और भी हैं...