पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Information About Durga Shakti App And Women Helpline Number 1091

दुर्गा शक्ति एप और महिला हेल्पलाइन 1091 नंबर के बारे में दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं के लिए खास खबर

करनाल | शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दुर्गा शक्ति एप और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के प्रति जागरूक किया। सेक्टर-9 पुलिस चौकी के इंचार्ज बंसीलाल ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। यह एप पूरी तरह से अलर्ट है। जरूरत पड़ने पर इसको टच करते ही इसकी वर्किंग शुरू हो जाएगी। एप स्वत: ही बैकअप नंबर महिला पुलिस थाना 1091 पर कॉल फाॅरवर्ड करेगी। इससे कॉलर की लोकेशन थाने के नंबर पर स्वत: दिखाई देगी और कॉल कटने पर कॉलर की लोकेशन एप में सेव हो जाएगी। 1091 पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारी लोकेशन के हिसाब से तैनात दुर्गा वाहन को सचेत कर मदद के लिए रवाना करेंगी। दुर्गा वाहन महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात होगी।
खबरें और भी हैं...