पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Information About Durga Shakti App Given To Women

महिलाओं को दी दुर्गा शक्ति एप की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफीदों. महिला पुलिस ने उड़ान ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला विंग को दुर्गा शक्तिएप की जानकारी प्रदान की। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला के फोन में दुर्गा शक्ति एप डाऊनलोड करवाया और उनसे आह्वान किया कि वे इस एप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी महिलाओं को दें। एएसआई शर्मिला ने कहा कि लडकियां या महिलाएं जो अकेले स्कूल, काॅलेज या अाफिस जाती हैं उनकी सुरक्षा के लिए यह एप बहुत ही कारगर है। वहीं महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि उड़ान ट्रस्ट समय-समय पर शिक्षण संस्थाओं में जाकर बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करता रहता है। इस मौके पर गीतांजलि कंसल, सिंपी जैन, मोनिका शर्मा, अनुपमा, झलक, नंदिनी व हर्षिता मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...