पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फायर एंड सेफ्टी की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हारट्रोन स्किल सेंटर परिसर में विद्यार्थियों में घरेलू सिलेंडर में आग लग जाने की आपात स्थिति के दौरान किस प्रकार से इसे

काबू किया जाए व इस परिस्थिति से कैसे निपटे की जानकारी दी गई। संस्था परिसर में हाई टैच फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट से आए हुए प्रशिक्षकों संदीप ग्रेवाल व कर्मबीर बड़क ने प्रायोगिक तौर पर इसे करके दिखाया। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई भी परिस्थिति उत्पन्न हो जाने पर सबसे पहले अपना धैर्य न खोए व घबराए नहीं। सबसे पहले गैस सिलेंडर पर कोई भी भारी

कंबल अथवा बोरी को पूरी तरह से गीला करके ढाप दे, इसके बाद उस पर कोई बाल्टी या अन्य ऐसी चीज को ओंधा रख दे जिससे कि आग को आक्सीजन न मिले और वह अधिक न भडके। इसके बाद तुरंत गैस सिलेंडर को आफ करे। इस अवसर पर जसवीर, पूजा, बलविंद्र, रोहित, प्रवीन, प्रीति, रिया, काजल, मनीत, प्रदीप, रिंकू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...