पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Information About Nutritional Food From Cycle Rally

साइकिल रैली से पोषण आहार की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को वार्ड नंबर 9 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली व जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस रैली में आंगनवाड़ी वर्कर रजनी मित्तल, नवदीप, उषा रानी हेल्पर सुषमा रानी, बबीता सुशीला व परमजीत कौर ने पोषण आहार के बारे बताया। रैली में महिलाओं व किशोरियों को पोषण व स्वास्थ्य सबंधी संदेश दिया गया।

औरतों को साफ-सफाई के बारे में बताया गया। रैली के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर रजनी मित्तल नवदीप व उषा रानी ने सर्वप्रथम बच्चों के साथ व महिलाओं को कुपोषण मुक्त तथा स्वस्थ मजबूत करने की शपथ दिलाई।

खबरें और भी हैं...