- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Information About Rights Given To Women In Rattak
रत्तक में महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी
असंध क्षेत्र के गांव रत्तक में विशेष ग्राम सभा आयोजन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व वर्करों सहित आशा वर्करों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला एवं महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत व ग्राम सचिव द्वारा गांव रत्तक में कार्यक्रम कर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। सरपंच हरदीप सिंह विर्क द्वारा गांव रत्तक में महिलाओं को जागरूक करते हुए समझाया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं अपने संघर्षों के दम पर कामयाबी हासिल करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित न रहे। इस अवसर पर सरपंच ने रानी झांसी, किरण बेदी, मदरटरेसा, कल्पना चावला, आदि की ऊंची उड़ान से परिचित करवाया। इस अवसर पर ग्राम सचिव नरेंद्र शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर आशा वर्कर आदि महिलाएं उपस्थित रही।