पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Information About Sowing Of Moong Urad And Millet

मूंग, उड़द व बाजरे की बिजाई के बारे में दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान वेलफेयर क्लब की ओर से किसान-विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन उप कृषि निदेशक कार्यालय में किया गया। अध्यक्षता क्लब के प्रधान ईलम सिंह गोरसी ने की। इस मौके पर महासचिव विजय कपूर ने खराब मौसम के कारण फसलों में हुए नुकसान पर चर्चा की। डाॅ. धर्मवीर सतीजा ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत किसानों की मौजूदा फसल के पंजीकरण की आवश्यकता, कोरोना वायरस के कारण कृषि संबंधी उत्पादों के निर्यात पर बुरा असर पड़ा है। धान की नई किस्मों पीआर-128, पीआर-129 के रिलीज के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र से पहुंचे विशेषज्ञ डाॅ. राजबीर गर्ग व डाॅ. आरएस चौहान ने गेहूं में पीला रतुआ, अल चेपा की रोकथाम को लेकर ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने फसल विविधिकरण के तहत मक्का, ग्रीष्मकालीन मूंग, लोबिया, उड़द व बाजरा की बिजाई के बारे में बताया।

करनाल. किसान-विज्ञान संगोष्ठी में उपस्थित किसान।
खबरें और भी हैं...