- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Information About The Diet Of Women In Badli Anganwadi
बादली आंगनबाड़ी में महिलाओं काे पाेषक अाहार के बारे में दी जानकारी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाएं जा रहें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बादली आंगनबाड़ी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र झज्जर के नेतृत्व में युवाओं की टीम धरती एक स्वर्ग क्लब द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बादली महिलाओं को पोषक आहार के बारे बताया गया। अभियान के तहत महिलाओं को संतुलित आहार खाने के लिए प्रेरित किया। अलग-अलग सब्जियों से होने वाले फायदे भी बताए। नेहा रानी ने बताया कि कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता को लेकर इस कार्यक्रम की आवश्यकता पड़ी। महिलाओं द्वारा आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है।
कार्यक्रम के तहत लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। नीरज और कर्मवीर ने पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता लाने के बारे अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अभियान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबाला, चांदकौर, अनिता, संतोष, प्रमिला, भतेरी, आशा, कांता, बबीता, गीता तथा धरती एक स्वर्ग क्लब के सदस्य नेहा रानी, नीरज कुमारी, काजल, संदीप, मनोज, कर्मवीर, नीरज, सागर, नवीन, आशीष, अनिल तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बादली में महिलाओं को पोषक आहार के बारे में बताते हुए।