पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Information About Traffic Rules Given To Volunteers

स्वयंसेवकों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | मारकंडा नेशनल कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। ट्रैफिक संयोजक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने की वजह से रोजाना लोग सड़क हादसों को शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यातायात के नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। हमारी मोटरसाइकिल की अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर और कार की स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिद्धांत ने मुख्य वक्ता का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. देवराज शर्मा, सरताज, सूरज, कंचन और राकेश मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...