पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kosli News Haryana News Information Given About Women39s Rights And Nutrition In Gram Sabhas

ग्राम सभाओं में महिला अधिकारों व पोषण आहार की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर हुए कार्यक्रम के अतिरिक्त जिलाभर के गांवों में भी महिला सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यवाहक डीडीपीओ व एसडीएम कोसली कुशल कटारिया ने बताया कि जिला भर के गांवों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में लिंग समानता, महिला सुरक्षा, एनिमिया व कुपोषण तथा ड्रग्स फ्री हरियाणा, मुख्यमंत्री परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान भारत योजना, महिला सुरक्षा को लेकर दुर्गा शक्ति एप्प, कोरोना वायरस से बचाव आदि मुद्दों पर फोकस करते हुए चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास, हेल्थ, पुलिस, पंचायती राज, राजस्व सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों विशेष रूप से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। गांव निमोठ में आयोजित ग्राम सभा मे उपस्थित महिलाओं ने इसे सरकार की अच्छी पहल बताया। उल्लेखनीय बात यह रही कि ग्रामीण महिलाएं अपने अधिकारों की जानकारी को लेकर काफी सजग नजर आई और ग्राम सभा की बैठक में अपने अधिकारों, पौष्टिक आहार, कोरोना से बचाव को लेकर काफी सवाल-जवाब अधिकारियों से किए। बैठक में मौजूद पुलिस महिला अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों, अधिकारों और मुसीबत के समय कैसे कानूनी मदद लें।

गुर्जर घटाल में आयोजित ग्रामसभा में महिलाओं को जागरूक करते हुए।
खबरें और भी हैं...